अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए एक फैन ने लंबा सफर तय किया और आखिरकार उसकी मुलाकात अपने चहेते खिलाड़ी से हो गई. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए लखनऊ के रहने वाले रवि मुंबई से बेंगलुरु तक पैदल पहुंचे. उन्होंने इस सफर में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की. हार्दिक से मुलाकात के दौरान उन्हें ऐसा अनुभव मिला, जिसे वो शायद लंबे समय तक याद रखेंगे. हार्दिक ने न सिर्फ उनसे मुलाकात की, बल्कि उनकी घर वापसी के लिए ट्रेन टिकट का इंतजाम करने का वादा भी किया. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#HardikPandya #Sports #CricketLover #Fans #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Oct 21, 2026