विनिता बनीं गौड़ ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष
चूरू: गौड़ ब्राह्मण समाज को संगठित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विनिता शर्मा को गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान महिला इकाई चूरू का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महासभा के चूरू जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल व जिला पदाधिकारियों की सहमति से विनिता शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। शर्मा का सामाजिक, सांस्कृतिक सक्रियता के जरिए नारी सशक्तिकरण क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है। #VinitaSharma #nonfollowers
#GodBrahmanmahasabha #follower
#presidentofGodBrahminmahasabha
#trendingnow #photpoftheday