गोंडा के जिला अस्पताल के बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है, बरसात के दिनों में बाहर से अस्पताल तालाब नजर आता है अंदर से पीकदान, कबाड़खाना, इसका कुछ जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन है तो कुछ हम खुद, अस्पताल में पीने के लिए लगे वाटर कूलर बस नाम के हैं, जिनसे पानी की एक बूँद नहीं टपकती, अगर आपको प्यास लगती है तो पूरे अस्पताल में घूमते रह जाइएगा आपको पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। #gonda #districthospital #gondaadministration #cmsgonda #cmogonda #dmgonda2 #BrijeshPathak
Gonda, Gonda | Jul 17, 2026