
"सीवरेज पाइप बिछाने के लिए बिंद्राबन में खोद डाली पूरी सड़क"
"बिंद्राबन में सीवरेज कार्य से सड़क बनी परेशानी का कारण"
शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट
नगर निगम पालमपुर के बिंद्राबन के पास सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए बरसात के बीच खोदी गई सड़क के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। सड़क की हालत दयनीय होने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल शक्ति विभाग को 19 सितंबर तक काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने भी पाइप डालने का कार्य रोक दिया है।नगर निगम क्षेत्र में करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे खोदाई हुई, जबकि एक निजी होटल के पास सड़क का काफी हिस्सा एक तरफ से खोद दिया गया।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पाया कि भारी मशीनरी से की गई खोदाई के कारण सड़क की स्थिति प्रभावित हुई है। सूत्रों के अनुसार मौके पर तीन जेबीसी मशीनों से खोदाई का काम चल रहा था। इससे सड़क के साथआसपास बिछाई गई पानी की पाइपों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते चिम्बलहार, अपर मैंझा और लोअर मैंझा में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आई थीं।जल शक्ति विभाग के सीवरेज पाइपलाइन डालने के चले कार्य से बिंद्राबन के पास सड़क को नुकसान हुआ है। सड़क को और नुकसान न पहुंचे, इसके लिए जल शक्ति विभाग को काम बंद करने को कहा गया है। इससे वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।बारिश होने पर सीवरेज की पाइपलाइन डालने के काम को बंद कर दिया गया है। जब काम शुरू किया गया था तो मौसम साफ चला हुआ था। बारिश को देखकर इसे बंद कर दिया है। ठेकेदार को सड़क ठीक करने को बोल दिया गया है।
Morang, Kinnaur | Jul 10, 2026