यूट्यूब से पढ़कर देवेश ने किया पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में टाप
वाराणसी ।संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) द्वारा घोषित पालिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के परिणामों में बनारस के होनहार छात्र देवेश सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेवापुरी के पंपापुर गांव के रहने वाले देवेश ने ग्रुप के8 (टेक्सटाइल) में पूरे प्रदेश में टाप किया है। देवेश ने इस परीक्षा में कुल 264 अंक हासिल कर यह गौरवपूर्ण स्थान पाया है। देवेश की यह सफलता इसलिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी महंगी निजी कोचिंग का सहारा नहीं लिया।
#LetestUpdate #LETESTNEWS👇👇