विजिलेंस ने घूस लेते सहायक प्रबंधक को किया गिरफ्तार
वाराणसीः भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने कार्रवाई करेत हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र (डीआइसी), लहरतारा में तैनात सहायक प्रबंधक को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वह व्यापारी से सरकारी सब्सिडी के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बदले रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने पर ट्रैप टीम ने घेरेबंदी करके उसे घूस के पांच हजार रुपये के साथ लहरतारा स्थित कार्यालय से पकड़ लिया।
#LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇