Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

किशनगंज को मिले नए डीएम नवीन कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना किशनगंज: जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन कुमार को अगले आदेश तक किशनगंज डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है। नवीन कुमार इससे पहले बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनका स्थानांतरण करते हुए किशनगंज जिले की कमान सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 14 के तहत किशनगंज जिले का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। नए डीएम के रूप में नवीन कुमार के सामने जिले में विकास योजनाओं को गति देने, शिक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी। नवीन कुमार के पदस्थापन की सूचना के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के बीच नए नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जल्द ही वे पदभार ग्रहण कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था संभालेंगे।

Pothia, Kishanganj | Jun 19, 2026