⚠️ सावधान! तिलैया बाजार में पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे ठग,पहले सुरक्षा का भरोसा दिलाया, फिर हाथ की सफाई से बदल दिया लिफाफा! #koderma #jhumritelaiya #jharkhand #cheating #AwarenessPost
झुमरी तिलैया में मंगलवार को अपराधियों ने पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से दिनदहाड़े लाखों रुपये के सोने के गहने ठग लिए। पूर्णिमा टॉकीज के पास बाइक सवार दो युवकों ने नरेंद्र मोदी को रोककर सुरक्षा के नाम पर उनकी सोने की चेन और अंगूठी लिफाफे में रखवाई और चालाकी से दूसरा लिफाफा थमा दिया। घर पहुंचने पर लिफाफे में गहनों की जगह पत्थर मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है।