हिमाचल में स्कूल की छत की मरम्मत करते हुए गिरा मजदूर 😱
अस्पताल पहुँचने से पहले गई जान 😳
हिमाचल प्रदेश के शिमला के जतोग स्थित एक विद्यालय में सोमवार को मरम्मत कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल की छत पर काम कर रहे 46 वर्षीय मजदूर की पैर फिसलने से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (46) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव पनेवला, डाकघर बायचड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह स्कूल भवन की छत पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर सिर और शरीर पर लगी चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
#himachalpradesh #hpnews #himachalupdate #shimlaNews #Awaj E Himachal