
कपिल की मां अजाने बाली की शिकायत पर मर्डर की FIR दर्ज हो गई है। 4 नामजद आरोपियों में शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी का भी नाम है। लादी हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान है। इसके अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी उर्फ हरी बॉक्सर, मध्धो और ढाणी पुरिया सुन्दर के नाम हैं।
मर्डर के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा था कि पिछले साल प्रदीप लादी शेखपुरिया व ढाणी पुरिया में फायरिंग का मेन साजिशकर्ता कपिल था।
इससे पहले सुबह बाइक पर आए 2 सुपारी किलर्स ने 5 सेकेंड में कपिल को 10 गोलियां मार दी थी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कपिल उस वक्त लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहा था। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई। फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले हांसी के गांव भाटोल जाटान की गरिमा बामल से उसकी लव-मैरिज हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है।
#hisar #Hansi #Sirsa @topfans City Big News
Hisar, Hissar | Jun 11, 2026