राशन के लिए 15 किमी का सफर, रास्ते में पलटा टेंपो
दो पहाड़िया महिलाएं समेत चालक घायल, बाल-बाल बची नेत्रहीन महिला
दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में राशन कार्ड के लिए फिंगरप्रिंट अपडेट कराकर लौट रहीं दो पहाड़िया महिलाएं टेंपो हादसे में घायल हो गईं।
मुख्य बातें:
• रांगा मिशन के पास अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो।
• हादसे में दो पहाड़िया महिलाएं और चालक घायल।
• सभी घायलों का सीएचसी गोपीकांदर में इलाज के बाद घर भेजा गया।
• नेत्रहीन लखी महारानी हर महीने राशन के लिए 15 किमी का सफर तय करती हैं।
• ग्रामीणों ने फिंगरप्रिंट अपडेट की सुविधा पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग की।
#Dumka #Gopikandar #RoadAccident #PDS #Jharkhand #SanthalParganaKhabar