गिरिडीह में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट एवं प्रभारी सिविल सर्जन रहे डॉ. बी.एन. झा का श/व लखारी स्थित एक बड़े कुएं से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, वे रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनका श/व कुएं में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद श/व को बाहर निकालकर जांच शुरू की। डॉ. झा अपनी सरलता, व्यवहार कुशलता और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। भाजपा नेता विनय सिंह सहित कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#highlight
#jharkhand
#drbnjha