
अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी, थाना माडल टाऊन पुलिस ने एक आरोपी दबोचा।
-आरोपी से 01 अवैध देशी कट्टा बरामद।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए थाना माडल टाऊन पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी निवासी अमित के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 10 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित निवासी मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी राजीव नगर रेवाडी के पास गन्दा नांला के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमित निवासी मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रेवाड़ी पुलिस जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Rewari, Rewari | Jul 11, 2026