15 अगस्त को लेकर गिरिडीह नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने समीक्षा बैठक कर शहर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं के रखरखाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिया
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और माल्यार्पण की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में उप नगर आयुक्त अब्दुल समद समेत नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।