Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

*पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी रहेंगे 2 दिन सामूहिक अवकाश पर* हनुमानगढ़: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के राज्य स्तरीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ 16080 समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी 2 दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। नीपेन शर्मा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक निठारवाल, प्रदेश प्रमुख कमलेश शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जगपाल मान के अगुवाई में जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी 6 व 7 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार आज समस्त ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा विकास अधिकारी को दो दिवस सामूहिक अवकाश हेतु ज्ञापन दिया गया है। इसमें प्रमुख तौर पर 6 तारीख को मंत्रालयिक कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री महोदय का घेराव का कार्यक्रम रखा गया है तथा 7 जुलाई को जल महल जयपुर में महाजल समाधि का कार्यक्रम है। ज्ञात रहे की अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर गत एक महीने से कर्मचारी आंदोलनरत है। मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगे कैडर रिव्यू, नोशनल लाभ, हार्ड ड्यूटी अतिरिक्त पंचायत भता, राज्य सेवा में कोटा फिक्स, भुगतान प्रणाली में वित्त विभाग के नॉर्म्स फॉलो करना, वीबी जी राम जी कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक पदेन सचिव पदनाम करने, अंतर जिला ट्रांसफर है। ज्ञापन में भवानी शंकर स्वामी जिला उपाध्यक्ष, अजीत झोरड़, पूजा फुटेला, विनय कुमार, नवीन कुमार एवं सुंदरदास उपस्थित हुए।

MORE NEWS