Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

झारखंड के गुमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 साल का एक लड़का 3 साल की मासूम बच्ची के साथ खेल रहा था, तभी उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे दबोचकर घर ले गया, जहां उसके साथ कथित बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। यह घटना शनिवार शाम को घाघरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एक गांव में हुई है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घाघरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहन कुमार ने PTI को बताया, आरोपी परिवार का जान-पहचान वाला है। शनिवार शाम को पीड़िता के परिवार से मिलने आया था। उसने उसकी मां से घर का काम खत्म करने को कहा और बोला कि वह तब तक बच्ची के साथ रहेगा। मां अपने रोजाना के काम के लिए दूसरे कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद मां ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और वह दौड़कर कमरे में आई। पुलिस के मुताबिक, मां ने अपनी बेटी के प्राइवेट पार्ट्स से खून बहता हुआ देखा तो वो हैरान रह गईं। बच्ची लगातार रोए जा रही थी। जबकि आरोपी दूसरी तरफ पड़ा था। परिवार आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले गया और अगले दिन रविवार को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उसका मेडिकल एग्जामिनेशन भी हो गया है। कहा जाता है कि गांव वालों ने मामले को दबाने के लिए पीड़िता के घर पर एक मीटिंग की थी। सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) सुरेश कुमार यादव ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि इस बारे में कोई मीटिंग हुई थी या कोई फैसला लिया गया था।

Namkum, Ranchi | Jul 14, 2026