#दतिया उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं दतिया के एक-एक दरवाजे पर जाकर लोगों का आशीर्वाद लूंगा।" इतना कहते ही उनका गला भर आया।
इस दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें संभाला। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह एकजुट है और कार्यकर्ताओं के दम पर दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।
.
.
.
#breakingnewswala #DatiaNews #narottammishra #BNWTV