
संत जगदीश मुनि जी महाराज के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात संबंधी फ्लेक्स को किया क्षतिग्रस्त
गांव बनवाला हनवंता के समीप लगे फ्लेक्स को बनाया निशाना, संगतों में भारी रोष
समाज सेवा का अभियान नहीं रुकेगा, वो ऐसे तत्वों से डरने वाले नहीं: संत जगदीश मुनि
संत जगदीश मुनि ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई आशंका, पुलिस व सिविल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
फाजिल्का,21 अक्तूबर(सोनू वर्मा): पूरे देश और विदेश में प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से सेवाएं दे रहे संत जगदीश मुनि जी महाराज के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात संबंधी फ्लेक्स को क्षतिग्रस्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संत जगदीश मुनि जी महाराज द्वारा फाजिल्का बॉर्डर, नौजवानों और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी से लखनऊ में मुलाकात की गई थी। इस संदर्भ में संत जगदीश मुनि जी महाराज का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात संबंधी फ्लेक्स फाजिल्का अबोहर मुख्य रोड पर गांव बनवाला हनवंता के समीप लगाया गया था, जिसे आज सुबह शरारती तत्वों द्वारा फाड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से संगतों में भारी रोष है और उनके द्वारा पुलिस और सिविल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस बारे संत जगदीश मुनि जी महाराज ने फ्लेक्स को शरारती तत्वों द्वारा फाड़कर नुकसान पहुंचाने की फोटो जारी करते हुए गहरे रोष का प्रगटावा किया और उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई तथा प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान संत जगदीश मुनि जी महाराज ने स्पष्ट कहा कि वह समाज सेवा के जिस अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उसे किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह किसी से घबराने वाले नहीं हैं और समाज सेवा का कार्य पहले की तरह निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को इस बात का पता लगाना चाहिए कि फ्लेक्स को किसने और किस मंशा से नुकसान पहुंचाया है। शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस मौके पर संत जगदीश मुनि जी महाराज ने दोहराया कि फ्लेक्स को नुकसान पहुंचाने जैसी घटना से उनके समाज सेवा के संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा अगले महीने नवंबर में लखनऊ में जो न्यूरो हीलिंग 108 सिस्टम शिविर लगाने का जो ऐलान किया गया था, वो हर हाल में रहेगा। उन्होंने कहा कि वो ऐसे तत्वों से ना कभी डरे हैं और ना कभी डरेंगे।