परिषदीय विद्यालयों में शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश
सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों में शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों के माध्यम से विद्यालयों की सफाई को प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया है।