#महोबा - तहसील चरखारी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया । इसमें जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया । इस मौके पर तहसील चरखारी से कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । इसी प्रकार तहसील महोबा में उपजिलाधिकारी महोबा शिवध्यान पांडे की अध्यक्षता में 35 में से 5 तथा तहसील कुलपहाड़ में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ श्री आदेश सिंह सागर की अध्यक्षता में 80 में से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया ।
#mahoba #charkhari #kulpahar #news
Mahoba, Mahoba | Aug 3, 2026