Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

JLKM ने सरायकेला-खरसावां जिला समिति का किया पुनर्गठन, दीपक महतो फिर बने जिलाध्यक्ष सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के अनुमोदन के बाद जारी सूची में दीपक महतो को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस निर्णय को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यशैली पर नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि जब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का गठन हुआ था, तब भी सरायकेला-खरसावां जिले के पहले जिलाध्यक्ष के रूप में दीपक महतो को ही जिम्मेदारी दी गई थी। अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। दीपक महतो सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र स्थित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र रगामांटीया गांव के निवासी हैं। वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और आज भी कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान एक जमीनी और सक्रिय नेता के रूप में मानी जाती है, जो लंबे समय से ग्रामीण समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। पार्टी द्वारा जारी नई जिला कार्यकारिणी में आदित्य कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार प्रधान को कोषाध्यक्ष, रूपेश वर्मा, विष्णुपद महतो, कृष्ण कुम्हार, कमलेश महतो और सरोज कुमार महतो को महासचिव बनाया गया है। वहीं हेमंत कुमार महतो, प्राणेश्वर प्रसाद, भरत महतो, विश्वनाथ कुमार, प्रेम चंद महतो, पूर्ण शशि महतो, पारसनाथ महतो, नरेन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार और अर्जुन महतो को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। माधव महतो को प्रवक्ता तथा राजेश कुमार, प्रकाश कुमार और गोपाल महतो को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि दीपक महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और जनसरोकारों को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई गति आएगी। नई जिला समिति के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन का मानना है कि आगामी दिनों में जिले में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता पहले से अधिक मजबूत होगी। #DeepakMahato #JLKM #JairamMahato #Seraikela #Kharsawan #SeraikelaKharsawan #Jharkhand #JharkhandPolitics #DistrictPresident #JLKMNews #PoliticalNews #Kolhan #Ragamantia #Organization #BreakingNews #ChhotanagpurLive

MORE NEWS