दो बसों के संचालन से मिलेगी राहत:
वाराणसी ।पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र से वाराणसी कैंट डिपो तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विधायक डा. अवधेश सिंह ने दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों के संचालन से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पहली बस सेवा ओदार से शुरू होकर मंगारी ब्लाक, काशीपुर, कोरा, रामनगर, बुची, नेवादा, मंगारी, बैकुंठपुर एवं कर्मी-बाबतपुर होते हुए वाराणसी कैंट डिपो तक संचालित होगी। दूसरी बस सेवा हीरामनपुर, पतिराजपुर, देवजी, खालिसपुर, फूलपुर, पिंडरा और कैथोली से बाबतपुर चौराहे के रास्ते वाराणसी
कैंट डिपो तक जाएगी। नई बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला
उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, अभिषेक राजपूत, सर्मेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।👇👇