Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap

Politics Insight अंकेश डोगरा

Paonta Sahib, Sirmaur | Apr 25, 2026

MORE NEWS

Tony Drycleaners, Paonta Sahib, Himachal Pradesh

Tony Drycleaners, Paonta Sahib, Himachal Pradesh

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 20, 2026

With the King Of Ghhuti, Raka Don👍

With the King Of Ghhuti, Raka Don👍

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 20, 2026

न्यूज़ देशआदेश मजदूर पर हाथ उठाने की घटना से भड़के श्रमिक, जीएम के खिलाफ जताई नाराजगी

निजी फैक्ट्री में एक मजदूर के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर श्रमिकों में भारी रोष व्याप्त है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए फैक्ट्री के जीएम के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

प्रदीप चौहान ने कहा कि गरीब मजदूर दिनभर कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी द्वारा मजदूर के साथ अपमानजनक व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई कर्मचारी प्रबंधन के सामने अपनी बात ऊंची आवाज में रख दे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब कोई अधिकारी मजदूर के साथ दुर्व्यवहार करता है तो मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है। यह दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदीप चौहान ने कहा कि घटना को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी है और प्रबंधन को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की गई तो श्रमिक संगठन चुप नहीं बैठेगा और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।

उन्होंने कहा, "मजदूरों पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मजदूरों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।"

न्यूज़ देशआदेश मजदूर पर हाथ उठाने की घटना से भड़के श्रमिक, जीएम के खिलाफ जताई नाराजगी निजी फैक्ट्री में एक मजदूर के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर श्रमिकों में भारी रोष व्याप्त है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए फैक्ट्री के जीएम के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। प्रदीप चौहान ने कहा कि गरीब मजदूर दिनभर कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी द्वारा मजदूर के साथ अपमानजनक व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई कर्मचारी प्रबंधन के सामने अपनी बात ऊंची आवाज में रख दे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब कोई अधिकारी मजदूर के साथ दुर्व्यवहार करता है तो मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है। यह दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदीप चौहान ने कहा कि घटना को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी है और प्रबंधन को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की गई तो श्रमिक संगठन चुप नहीं बैठेगा और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने कहा, "मजदूरों पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मजदूरों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।"

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 20, 2026

Politics Insight अंकेश डोगरा - Paonta Sahib News