
#महोबा - होमगार्ड भर्ती ड्यूटी हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग , निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश ।
ब्रीफिंग के दौरान भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया । क्षेत्राधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सजगता के साथ करें तथा भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें ।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुचित आचरण या अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी । साथ ही ड्यूटी के दौरान समयबद्धता, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी दिए ।
इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अभ्यर्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखने, अभिलेखों के सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में भी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
#mahoba #mahobapost #highlightseveryone #homegard
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026