बिहार दस्तक की खबर का असर: स्पा सेंटर ने बोर्ड से हटाया ‘रेड वाइन थेरेपी’ का जिक्र
मुजफ्फरपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद एक स्पा सेंटर के प्रचार बोर्ड पर ‘रेड वाइन थेरेपी’ का जिक्र किए जाने को लेकर बिहार दस्तक ने सवाल उठाया था। खबर सामने आने के बाद स्पा सेंटर प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने बोर्ड से ‘Red Wine Therapy’ शब्द हटा दिया है।
दरअसल, स्पा सेंटर के प्रचार बोर्ड पर कई तरह की थेरेपी और मसाज की सेवाओं के साथ रेड वाइन थेरेपी का भी उल्लेख किया गया था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण इस तरह के प्रचार को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
बिहार दस्तक की खबर के बाद सेंटर की ओर से बोर्ड में बदलाव किया गया और विवादित ‘Red Wine’ शब्द को हटा दिया गया।
इस कार्रवाई को बिहार दस्तक की खबर का असर माना जा रहा है। सवाल उठने के बाद महज कुछ समय में बोर्ड में बदलाव किया जाना यह भी दर्शाता है कि जिम्मेदार संस्थानों की गतिविधियों पर मीडिया की निगरानी कितनी महत्वपूर्ण है।
बिहार दस्तक — आपकी आवाज, हमारी जिम्मेदारी।
Bihar, India | Aug 7, 2026