गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र के कर्री गांव में रविवार देर रात हाथियों के झुंड के हमले में 55 वर्षीय मजदूर रामचंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वह सरिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। गांव से करीब 400 मीटर पहले सुनसान रास्ते में मौजूद हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना पर बिरनी प्रमुख रामु बैठा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथियों के मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, नियमित गश्ती और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग की है। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
#birni #hathi #hamla #ramchandrayadav #giridih