
मटिहानी एक के पैक्स अध्यक्ष सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत राय उर्फ मिलन राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मटिहानी (बेगूसराय): मटिहानी एक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत राय उर्फ मिलन राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले लगभग छह माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे मटिहानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शशिकांत राय किसानों के हितों के लिए समर्पित, मिलनसार एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। पैक्स अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों और सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्तमान में भी वे सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह "सार्जन", पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, सोनापुर पैक्स अध्यक्ष विजय प्रकाश 'पप्पू', सफापुर पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार, मनिअप्पा पैक्स अध्यक्ष रामाधार कुंवर, मटिहानी-दो पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, मधुमक्खी प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, रामचंद्र सिंह, रत्नेश कुमार 'टुल्लू', विनोद राय, रामानुज कुंवर, राघव कुमार, मो. मतिम सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
न्यूज़ ऑफ बेगूसराय परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि