करसिंधू में बाल विवाह रुकवाया, दुल्हन बनी दोनों लड़कियां 18 वर्ष से कम, एक दूल्हा भी 21 वर्ष से कम उम्र का मिला
जिले के गांव करसिंधू में बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर दो नाबालिग लड़कियों और एक नाबालिग लड़के का विवाह रुकवा दिया। जांच में दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम और एक दूल्हे की उम्र 21 वर्ष से कम पाई गई।
सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने परिजनों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने बच्चों के बालिग होने पर ही विवाह करने का लिखित आश्वासन दिया। कार्रवाई के बाद दोनों बारातें बिना दुल्हनों के लौट गईं।
#BalVivah #ChildMarriage #HaryanaNews #AsandNews #StarMedia
Ballah, Karnal | Oct 18, 2026