महराजगंज में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी के सम्मान में स्वागत समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई तथा जनपद की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
#महराजगंज #अखिलभारतीयसर्वजनहितपार्टी #दीपकद्विवेदी #दीपकपाण्डेय #Mission2027 #संगठन_विस्तार