#प्रतापगढ के पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा के साथ 03 करोड़ की धोखाधड़ी, जालसाजों ने पेट्रोल पंप और रियल स्टेट के नाम पर ठगे रुपये
आरोप है कि आलोक मिश्रा और उसके गिरोह ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पूर्व विधायक को रियल एस्टेट, पेट्रोल पंप और शराब ठेका दिलाने का झांसा दिया। वर्ष 2022 से 2025 के बीच जालसाजों ने कंपनी में निदेशक बनाने के नाम पर चेकों पर हस्ताक्षर करवाकर 03 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन कर ली। इतना ही नहीं, गिरोह ने कई अन्य कारोबारियों को भी चूना लगाया है। विभूतिखंड थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच में जुटी है।
#pratapgarh #CrimeNews #pratapgarh_up_72