
सोनपुर रेल मंडल में संरक्षा के लिए तीन रेलकर्मी सम्मानित, डीआरएम ने दिए प्रशस्ति पत्र
#सोनपुर,पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन रेलकर्मियों को आज संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अमित सरन ने मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने अपनी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालकर सुरक्षित रेल परिचालन में अहम भूमिका निभाई। सम्मानित कर्मचारियों के कार्य:
श्री मनोज कुमार, लोको पायलट:* गाड़ी संख्या 11402 के संचालन के दौरान रेलवे ट्रैक पर संभावित खतरे को समय रहते पहचानकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया, जिससे ट्रेन को सुरक्षित निकाला जा सका।
*श्री रंजन कुमार सिंह, गार्ड (मालगाड़ी):* मालगाड़ी के संचालन के दौरान एक वैगन में असामान्यता देखकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की। उनकी सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई।
*श्री सुधीर कुमार, टेक्नीशियन-III, बरौनी:* वैगन गार्ड के निरीक्षण के दौरान ब्रेक प्रणाली में खराबी पकड़कर समय पर मरम्मत करवाई। इससे संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुआ।