
मानसिक रोग पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जलालपुर। प्रखंड के देवरिया ग्राम में मानसिक रोग पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ट्रेनी डॉक्टर कृतिका कश्यप के द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने डिजिटल एडिक्शन ऑन एक्यूट डिप्रेशन का सवाल पूछा। जिसपर डा कश्यप ने बताया कि वैसे लोगों को बेझिझक डॉक्टर के पास इलाज कराना चाहिए। इसमे कोई संकोच नहीं करना चाहिए।उन्होंने बताया कि नकारात्मक विचार को काबू में करना लोगों से बातचीत बढाना यह बहुत जरूरी है। उन्होंने गांव के लोगों के मानसिक रोगों से मुक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की। उसने बताया कि अभी मैं सदर अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही हूं और मेरा रिसर्च है अवेयरिंग पीपुल रिगार्डिंग मेंटल अवेयरनेस इन रूरल एरियाज। उसने गांव के लोगों को बताया कि अगर किसी को भी मानसिक परेशानी है तो अभी सदर अस्पताल में डेढ़ महीने के लिए हूं। वहां सम्पर्क किया जा सकता है। शिविर मे कई महिलाओं का चिकित्सीय जांच भी किया गया उसके उपाय सुझाए गए।मौके पर डाँ कमलेश्वर पांडेय, डॉ विमलेश्वर पांडेय,गोपेश पांडेय,अखिलेश्वर पांडेय, बच्चा प्रसाद सिंह गणेश राय सत्यनारायण शर्मा शंकर शर्मा विनय शर्मा जनरल लाल बच्चन शर्मा प्रमोद शर्मा सहित दर्जनों महिलाएं भी उपस्थित थीं।
Rahui, Nalanda | Jun 7, 2026