आदिवासी नेत्री निशा भगत को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में उन्होंने रांची के साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निशा भगत ने अपनी शिकायत में बताया है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्हें एक संदेश भेजा गया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताया।
Namkum, Ranchi | Jul 13, 2026