बस की टिकट से गोल्ड मेडल तक... देश की बेटी ने रचा इतिहास
हरियाणा की पहली महिला बस कंडक्टर शर्मिला धनखड़ ने संघर्ष, मेहनत और हौसले की नई मिसाल कायम कर दी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत को पहला गोल्ड दिलाया और तिरंगा शान से लहराया।
शर्मिला धनखड़ की यह उपलब्धि साबित करती है कि सपनों के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। पूरे देश को उन पर गर्व है। इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।