
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026
सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
दतिया 28 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान क्रमांक 220 पलोथर, 222 डगरा कुआं, 253 नुनवाहा, 258 कुड़रया सहित उद्गंवा, कटीली एवं पखरा के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, निर्वाचन सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का अवलोकन किया गया।
श्री तेम्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं तथा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री सुरभि जैन सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
क्रमांक 138/2026
--------0000-------