
आगरा के बिजलीघर टेम्पो स्टैंड पर संयुक्त समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑटो एवं टिर्री चालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में चालकों ने अपनी विभिन्न परेशानियों से अवगत कराया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऑटो एवं टिर्री चालक मेहनतकश वर्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष चालकों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान BT BMS ऐप के माध्यम से ऑटो चालकों के कथित उत्पीड़न के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी माध्यम से चालकों को परेशान किया जा रहा है तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
साथ ही शनिवार को शमसाबाद में ऑटो चालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु उर्फ़ रोकी, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में चालक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
.
.
.
#Agra #AutoDrivers #TempoDrivers #AgraNews #Shamsabad