दो डॉक्टर APO, 2 दिन से चल रहा धरना रात 9:00 बजे समाप्त
बुहाना के सामुदायिक अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा धरना और भूख हड़ताल गुरुवार रात करीब 9 बजे समाप्त हो गई।
✅ प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समझौते के बाद डॉ. महेंद्र और डॉ. पूनम को एपीओ करने ।✅ 7 दिन के भीतर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने और अस्पताल की अन्य समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिया गया।✅ सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई।
इससे पहले आंदोलन के दौरान करीब 6 घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। प्रशासन के लिखित आश्वासन और कार्रवाई के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया।
आपकी राय क्या है? क्या अब बुहाना अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#Buhana #Jhunjhunu #Hospital #Rajasthan #BreakingNews #YashdeepKhabar