
15 वां वार्षिक शनि स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
15 वां वार्षिक शनि स्थापना दिवस नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कसौली में भक्तों ने धूम धाम से मनाया। जिसमें श्रद्धालु भक्तों को जंगम प्रदीप महाराज चीका ने शिव विवाह की कथा सुनाई। पुजारी पंडित रमन शर्मा ने भगवान शिव की पूजा और शनि देव महाराज की पूजा वैदिक मंत्रों से करवाई।
श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने सभी को भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के मेंटल हेल्थ मैनेजमैंट कार्यक्रम की जानकारी दी
जिसमें एमईएस कर्मचारी कमेटी के सभी सदस्य,
नरेंद्र ठाकुर, कर्मचंद ठाकुर, प्रदीप शर्मा ,
डेंटिस्ट डॉक्टर ऋषभ कपिला ,अखिलेश, केंटोनमेंट मिडल स्कूल के प्रिंसिपल आशुतोष गर्ग , मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे। जिन्होंने भगवान की कृपा हेतु भण्डारे की सेवा जनमानस के लिये की। जिसमें कसौली के सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया जी ने विशेष बताया कि जगत के मोटे बंधन गुरु भक्ति से कट जाते हैं और जो तुम्हारे चित्त के झीने बंधन हैं, वे नाम के सुमिरन से कटते हैं।