Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

SDM पर लगाए गए आरोप नहीं हुए साबित, लेखपाल पूजा देवी निलंबित; जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ➡️ हरदोई/शाहाबाद। शाहाबाद तहसील में तत्कालीन एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाने वाली लेखपाल पूजा देवी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। 👉 प्रमुख बिंदु ➡️ तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की। ➡️ जांच में पाया गया कि खतौनी फीडिंग का लंबित कार्य लेखपाल पूजा देवी को सौंपा गया था, लेकिन उनके स्तर से समय पर पूरा नहीं किया गया। ➡️ समिति ने माना कि कार्य में लापरवाही के कारण भूलेख संबंधी राजस्व कार्य प्रभावित हुए। ➡️ लेखपाल ने जांच के दौरान आंखों की बीमारी का हवाला दिया, लेकिन कोई चिकित्सीय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकीं। ➡️ रिपोर्ट में कहा गया कि उपलब्ध साक्ष्यों से यह साबित नहीं हुआ कि तत्कालीन एसडीएम ने लेखपाल या उनके अधिवक्ता पिता के साथ दुर्व्यवहार किया या जातिसूचक टिप्पणी की। ➡️ जांच में स्पष्ट किया गया कि एसडीएम ने केवल लंबित खतौनी फीडिंग कार्य के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था। ➡️ जिलाधिकारी के 22 जुलाई 2026 के निर्देश के अनुपालन में शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने लेखपाल पूजा देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ➡️ निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, बशर्ते वह किसी अन्य रोजगार या व्यवसाय में संलग्न न होने का प्रमाण दें। ➡️ इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से चर्चा में रहे शाहाबाद तहसील के इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sadar, Lucknow | Jul 26, 2026