दानापुर में गंगा नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा-----
पटना के दानापुर में रविवार को गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह पांच बच्चे गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद दो बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल