दुर्गा पूजा में माता के दर्शन करने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी और मुखिया रिंकी कुमारी
Sheikhpura Collectorate Randhir Kumar Soni बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात News Bihar pk Vinod Kumar #Sheikhupura #BiharNews Rinki Kumari
शेखपुरा। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर कुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी एवं कटारी पंचायत की मुखिया रिंकी कुमारी के साथ माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक एवं मुखिया को चुनरी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल रहा। लोगों ने माता रानी से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।