
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसान बंधु बीमा कराकर अपनी फसल को सुरक्षा कवच प्रदान करें
..
योजना अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित
..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2026) अंतर्गत सभी किसान भाइयों (ऋणी एवं गैर-ऋणी) को सूचित किया गया है कि अधिसूचित फसलों (सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द) का बीमा नामांकन शुरू हो चुका है। अतः किसान बंधु अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए बीमा अवश्य कराएं। पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला विदिशा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा करने के लिए प्रीमियम दर (प्रति हेक्टेयर) सोयाबीन हेतु 758 रुपये, धान (असिंचित) के लिए 596 रुपये, धान (सिंचित) के लिए 1,134 रुपये और मक्का के लिए 604 रुपये नियत किए गए हैं। उन्होंने बताई थी खरीफ सत्र के लिए ऋणमान का मात्र 2% है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा करने के लिए किसान बंधु अपनी नजदीकी बैंक शाखा, जिला सहकारी समिति (पैक्स) या सीएससी सेंटर पर पहुंचें और समय रहते नामांकन करवाकर अपनी फसल को सुरक्षा कवच प्रदान करें। #vidisha #kisan