40 घंटे बाद गंगा नदी से बरामद हुआ मुन्ना कुमार का शव
#मटिहानी (बेगूसराय)। मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान #डूबे 6 वर्षीय मासूम #मुन्ना कुमार का शव करीब 40 घंटे बाद महेंद्रपुर के समीप गंगा नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद से SDRF की टीम एवं स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।
शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मटिहानी पंचायत-2 के शेरनियां वार्ड संख्या 14 निवासी विशाल कुमार का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
#मटिहानी #बेगूसराय #गंगानदी #मुन्नाकुमार #SDRF #BreakingNews
#BegusaraiNews #Matihani #BiharNews #GangaRiver #SDRF #LocalNews #BiharManch