प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विधायक मऊगंज की माताजी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि
-----------
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा मऊगंज के प्रभारी मंत्री श्री Lakhan Patel ने मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल विधायक मऊगंज के गृह ग्राम देवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत श्रीमती फूलवती पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत श्रीमती पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#mauganj