
ब्लॉक देहरा में 6085 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा, छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी खुराक #kangralive #dehra
देहरा। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक देहरा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. हरिंदर पाल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान ब्लॉक देहरा में करीब 6085 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाए या दवा पीने से वंचित रह गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके लिए 29 और 30 तारीख को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बीएमओ ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए ब्लॉक देहरा में कुल 136 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करेंगी और उन्हें पोलियो रोधी दवा देंगी।
अभियान की निगरानी के लिए 14 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो फील्ड में जाकर टीमों के कार्य की जांच और निरीक्षण कर रहे हैं।
डॉ. हरिंदर पाल सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें ताकि ब्लॉक का कोई भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
फोटो कैप्शन: देहरा के सनोट में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
Kangra, Kangra | Jun 29, 2026