Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जींद अब राजनीति का नहीं, भविष्य की तकनीक का लॉन्चिंग पैड बनेगा: सुभाष बराला - 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखेगा जींद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के इतिहास में विकास, आधुनिक तकनीक और भविष्य की नई संभावनाओं का प्रतीक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के नए युग का शुभारंभ होगा। बराला ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का दिल माने जाने वाले जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल राजनीतिक लॉन्चिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने जींद को विकास की नई दिशा और नई पहचान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने जींद को आधुनिक तकनीक, रेलवे विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की ठोस योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत जींद से होना पूरे हरियाणा और देश के लिए गौरव का विषय है। इससे जींद की पहचान विश्व स्तर पर बनेगी और यह शहर भविष्य की तकनीक के मानचित्र पर अपनी अलग जगह स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन एनर्जी और क्लीन मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हाइड्रोजन ट्रेन इसका सशक्त उदाहरण है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा में अगले चरण के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का भी संकेत है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, एनएच-352ए, अंबाला-कालेअंब कॉरिडोर तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं कृषि, उद्योग और व्यापार को नई गति देंगी। बेहतर सड़क और रेल नेटवर्क से परिवहन लागत घटेगी, निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बराला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को उत्तर भारत का सबसे मजबूत लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर, वेयरहाउसिंग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सड़क और रेल परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है। मेडिकल कॉलेजों का विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूती देगा, वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख म्यूजियम धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान प्रदान करेगा। सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य हरियाणा को भविष्य की तकनीकों का अग्रणी राज्य बनाना है। हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और हाइड्रोजन आधारित परियोजनाएं आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के नए अवसर लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के अगले चरण में स्पीड, स्किल और सस्टेनेबिलिटी को आधार बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जींद में आयोजित होने वाला कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 'मिशन लाइफ' के अनुरूप इको-फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विकसित भारत-2047 के संकल्प में हरियाणा की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा। अंत में राज्यसभा सांसद ने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई को जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है— विकास की राजनीति, भविष्य की तकनीक और जनभागीदारी ही नए भारत और नए हरियाणा की पहचान है। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी सन्नी मग्गू, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Safidon, Jind | Jul 10, 2026

MORE NEWS

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा स्वयं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और अपने हाथों से बूंदी बनाकर इस विशेष प्रसाद की शुरुआत की।

जींद, 13 जुलाई 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है।
सोमवार को डॉ. कृष्ण मिड्ढा लड्डू निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर प्रसाद तैयार करने के कार्य में भागीदारी की और वहां मौजूद कारीगरों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन पूरे हरियाणा के लिए गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का यह प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करें।

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा स्वयं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और अपने हाथों से बूंदी बनाकर इस विशेष प्रसाद की शुरुआत की। जींद, 13 जुलाई 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। सोमवार को डॉ. कृष्ण मिड्ढा लड्डू निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर प्रसाद तैयार करने के कार्य में भागीदारी की और वहां मौजूद कारीगरों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन पूरे हरियाणा के लिए गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का यह प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करें।

Safidon, Jind | Jul 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब बनाने में जुटे सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब बनाने में जुटे सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम

Safidon, Jind | Jul 13, 2026

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हरियाणा तैयार चैयरमैन भारत भूषण टांक

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हरियाणा तैयार चैयरमैन भारत भूषण टांक

Safidon, Jind | Jul 13, 2026