Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

किशनगंज के होटल से स्मैक तस्करी का फरार सरगना जावेद गिरफ्तार फारबिसगंज। स्मैक तस्करी से जुड़े मामले में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद जावेद को फारबिसगंज पुलिस ने पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, जावेद के खिलाफ स्मैक तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। फारबिसगंज थाना कांड संख्या 388/26 में भी वह फरार चल रहा था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान जावेद से स्मैक खरीदने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद जावेद को फारबिसगंज थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज स्थित एक होटल में छापेमारी कर मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया गया है। वह कांड संख्या 388/26 में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बताया जा रहा है कि जावेद की गिरफ्तारी के दौरान उसके फेसबुक अकाउंट से एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण से संबंधित पोस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Araria, Araria | Aug 17, 2026
किशनगंज के होटल से स्मैक तस्करी का फरार सरगना जावेद गिरफ्तार फारबिसगंज। स्मैक तस्करी से जुड़े मामले में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद जावेद को फारबिसगंज पुलिस ने पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, जावेद के खिलाफ स्मैक तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। फारबिसगंज थाना कांड संख्या 388/26 में भी वह फरार चल रहा था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान जावेद से स्मैक खरीदने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद जावेद को फारबिसगंज थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज स्थित एक होटल में छापेमारी कर मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया गया है। वह कांड संख्या 388/26 में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बताया जा रहा है कि जावेद की गिरफ्तारी के दौरान उसके फेसबुक अकाउंट से एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण से संबंधित पोस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। - Araria News