RTI कार्यकर्ताओं के समर्थन में पटना कूच का आह्वान, 22 सितंबर को सूचना आयोग पहुंचने की अपील।
आरटीआई कार्यकर्ताओं से जुड़े एक पोस्टर में 22 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे बिहार राज्य सूचना आयोग, पटना में एकत्र होने की अपील की गई है। पोस्टर में दावा किया गया है कि आरटीआई आवेदन के कारण कथित रूप से परेशान किए जा रहे आवेदकों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। इसमें शपथ पत्र, शिकायत की प्रति, एफआईआर की कॉपी तथा आरटीआई आवेदन की स्व-प्रमाणित प्रति साथ लाने की अपील की गई है।
#RTI #RightToInformation #Bihar #Patna #BiharStateInformationCommission #RTIActivists #Transparency #Accountability #NewsUpdate #StreamBihar