
चूरू/राजगढ़/बीदासर, 28 सितंबर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के आदेश तथा अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार 24 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘अस्पतालों के आसपास विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने चूरू जिले में विभिन्न स्थानों पर सघन जांच एवं कार्रवाई की।
बीदासर में गोवर्धन प्रसाद टाटिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित प्रतिष्ठानों एवं अन्य दुकानों की जांच के दौरान 2 किलोग्राम अचार मसाला, 200 ग्राम अमचूर पाउडर, 200 ग्राम अनारदाना और 100 ग्राम सेंधा नमक सहित कुल एक्सपायर्ड मसाले बरामद किए गए। इसके अलावा 400 ग्राम मिक्स अचार तथा 1.2 किलोग्राम दलिया जैसी अमानक सामग्री भी मिली। इन सामग्रियों को जनस्वास्थ्य के हित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। बीदासर में 1 विधिक (Act) तथा 3 निगरानी (Surveillance) नमूने भी लिए गए।
राजगढ़ में बालाजी मसाला उद्योग से 1 विधिक (Act) नमूना लिया गया। वहीं मेहता अस्पताल के पास स्थित श्याम स्टोर, श्याम ट्रेडिंग कंपनी, श्री श्याम मसाला उद्योग एवं अन्य प्रतिष्ठानों से 5 निगरानी (Surveillance) नमूने संग्रहित किए गए। राजगढ़ में कार्रवाई के दौरान 5 किलोग्राम एक्सपायर्ड मसाला भी नष्ट करवाया गया।
चूरू में भी अस्पतालों के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत झझड़िया हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर कैंटीन, स्वामी ट्रेडिंग कंपनी, श्री बालाजी जूस एंड चाट कॉर्नर, मोदी स्वीट्स, घनश्याम ट्रेडिंग कंपनी, भगवानी देवी अस्पताल के पास कैंटीन, मेहता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के पास स्थित सरस बूथ नंबर 220 व 47, मैसर्स शिव मसाला उद्योग तथा मैसर्स भोजकिया/भोजनिया ट्रेडिंग कंपनी का सघन निरीक्षण किया गया। संचालकों को एफएसएसएआई (FSSAI) के खाद्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, डॉ. कुलदीप खटोड़, अशोक घोटिया, सुरेंद्र डूडी, मूलचंद मीणा, डॉ. अनिल, डॉ. प्रकाश नागोरा, आशा गुर्जर, राम अवतार शर्मा, हरीराम एवं पूजा सैनी सहित विभागीय टीम के सदस्य शामिल रहे।
#tharkiawaazajay #ChuruNews #churu #samples #foodsafety Kunj Bihari Birmiwala
Churu, Churu | Sep 29, 2026