#अलवर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन अलवर जिले के 27 परीक्षा केन्द्रों पर सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर जैमर, फ्रिसकिंग, सीएपीएफ जवानों की तैनाती सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल संचालन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकल विहीन माहौल में सुनिश्चित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के 27 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 9731 अभ्यर्थियों में से 8945 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जिसका प्रतिशत 91.92 रहा।
Rajgarh, Alwar | Jun 21, 2026